शाहजहांपुर: खुले नाले बने गौवंश के लिए जानलेवा, गड्ढे में गिरा गौवंश, ढक्कन लगाने की मांग
शाहजहांपुर। शहर के अजीजगंज इलाके में खुले नाले गौवंश के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन गौवंश के नालों में गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले में गिरने के बाद गौवंश घंटों तक फंसे रहते हैं। उन्हें बाहर निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वार्ड नंबर छह के पार्षद मनीष गुप्ता को एक गौवंश के गहरे नाले में गिरने क