शिवपुरी जिले में पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष शिवपुरी को 'नरवाई विहीन जिला' बनाया जाएगा। सोमवार दोपहर 2 बजे जिलाधीश कार्यालय में आयोजित हार्वेस्टर संचालकों और प्रगतिशील किसानों की बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए।