साल्हावास: एसटीएफ रोहतक के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी में मिला शव,परिजनों की शिकायत पर साल्हावास थाना में पर्चा दर्ज -
एसटीएफ रोहतक के एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जवान का शव नहर की पटरी के पास भुरावास क्षेत्र में गाड़ी में मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। परिजनों की शिकायत पर सालहावास थाने में पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।