साल्हावास: खातिवास में ऊर्जा एवं जल संरक्षण थीम पर वर्कशॉप व किसान मेला आयोजित,विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल, डीसी ने किया अवलोकन -
जल और उर्जा संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत - डीसी।गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल परिसर में उर्जा एवं जल संरक्षण थीम पर वर्कशाप एवं किसान मेला आयोजित।डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा जल और उर्जा संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है,हमें दोनों संसाधनों की बचत की ओर ध्यान देना होगा। डीसी ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और किसानो से बात की।