मुरादाबाद: छजलैट थाना क्षेत्र स्थित पचोकरा मंदिर के पास बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की हुई मौत
थाना छजलैट के पचोकरा मंदिर के पास बेकाबू धामपुर रोडवेज की बस ने बुलेट सवार व्यक्तियों की आमने-सामने से टक्कर होने से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज बस ड्राइवर मौके से बस छोड़कर फरार हो गया है।