मुरादाबाद: थाना कटघर में नए कानून के तहत महिला ने पति के खिलाफ, कराया मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद में नए कानून के तहत पहला मुकदमा कटघर थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें पत्नी नीलम ने अपने पति विकास के खिलाफ मारपीट गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में दर्ज कराया है, पहले कानून में इस अपराध में धारा 323 ,504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता था लेकिन नए कानून में इस अपराध में धारा 115(2),352 ,351(2) उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।