मुरादाबाद: गलशहीद थाना क्षेत्र में मोबाइल के पैसे न मिलने पर किशोर ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज जारी
गलशहीद थाना क्षेत्र में मोबाइल सही करवाने के लिए पैसे ना मिलने पर मां से झगड़े के बाद किशोर ने घर में रखा फिनायल पी लिया था, कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी करने पर बहन ने बताया मां ने मोबाइल सही करने के पैसे नहीं दिए थे इसलिए किशोर ने गुस्से में आकर घर में रखा फिनायल पी लिया है।