#बस्ती: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पीपल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।