पनागर: ग्राम चकमा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्राम चकमा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, मृतक के चाचा संजू कोल ने बताया कि उनका भतीजा अभिषेक कोल रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया था। अगली सुबह देखने पर वह कमरे में फंदे पर लटका हुआ मृत पाया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम