कोरबा: नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में 1 जून से हड़ताल, गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, जनता पर पड़ा सीधा असर
Korba, Korba | Jun 1, 2026 सरगुजा जिले के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का मामला गरमा गया है। घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ में आक्रोश है। संघ ने 1 जून से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद और सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।