नबीनगर: नवीनगर-अंबा-कुटुंबा सड़क जर्जर, धूल-गर्द से परेशान राहगीर, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
नवीनगर से अंबा-कुटुंबा जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और वाहनों के गुजरने से भारी मात्रा में धूल-गर्द उड़ रही है। स्थिति ऐसी है कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों कहा कि सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है।