पयागपुर: चंदूपुरवा गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चंदूपुरवा गांव निवासी विवाहिता महिला पुष्पा देवी पत्नी बेचन की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया की महिला गर्भवती थी। गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर गलत उपचार किया गया।वही परिजनों ने शिकायत कर जाँच की मांग की है।पुलिस ने बुधवार शाम 4बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।