रफीगंज: रफीगंज में आरा मशीन और फर्नीचर कारखाने में भीषण आग के मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक आरा मशीन एवं फर्नीचर कारखाने में 14 अप्रैल की सुबह लगी भीषण आग के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने साजिश की आशंका जताई है। घटना में चार लाख की नुकसान हुई थी एवं एक बछड़ा की मौत हुई थी। गुरुवार संध्या 5:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।