जगदलपुर: जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला
बस्तर जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जिले 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर प्रभार में बदलाव किया है। जिसमें उन्होंने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रहे भोला सिंह राजपूत को सायबर सेल का जिम्मा दिया, वहीं बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर अब सिटी कोतवाली प्रभारी बनाए गए हैं ।