बलरामपुर: चौक बाजार से बड़े पुल तक अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर गरजा, जेसीबी से सड़क किनारे हटाए गए अवैध कब्जे
बलरामपुर नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए चौक बाजार से बड़े पुल चौराहे तक व्यापक अभियान चलाया। सड़क किनारे बने अवैध छज्जे, चबूतरे और अन्य स्थायी व अस्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई।