बलरामपुर: सपाइयों ने चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर जिले की तीनों चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद में की जा रही कथित मनमानी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंगलवार को गैंसड़ी विधायक राकेश यादव एवं पूर्व विधायक मशहूद खांन की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम ज्योति राय को ज्ञापन सौंपा।