बलरामपुर: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का आंदोलन तेज, सचिवों ने डोंगल किए जमा, 793 गांवों में विकास कार्य ठप
गैर विभागीय कार्य करवाए जाने व योग्यता से अधिक काम लेने के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की तरफ से सभी ब्लॉकों में सचिवों ने डोंगल जमा कर दिए। डोंगल जमा होने के साथ ही जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं।