बलरामपुर: मेवालाल पुलिस चौकी के पास घने कोहरे में डीसीएम और डंफर के बीच हुई जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बौद्ध परिपथ पर घने कोहरे के कारण एक डीसीएम और मौरंग लदे डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा मेवालाल पुलिस चौकी के पास सुबह लगभग 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम (UP 27 CT 8118) और डंपर (UP 55 AT 7046) में जोरदार टक्कर हो गई।