बिलासपुर: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खजुरिया थाने में थाना अध्यक्ष पंकज पंत की अध्यक्षता में डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई
बुधवार को शाम चार बजे आयोजित बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जुलूस में कोई भी आपत्तिजनक या किसी वर्ग विशेष की भावना को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। डीजे संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्व