राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 26 में रंजिश के चलते लोहे की रॉड, डंडों व पाइपों से हमला कर मारपीट का आरोप, 10-15 के खिलाफ मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Sep 10, 2026 नगरपालिका चुनाव के दिन मतदान समाप्त होन के बाद देर शाम को शहर के वार्ड नंबर 26 में हुए विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल मोहम्मद आजाद पुत्र रफीक मोहम्मद, निवासी वार्ड नंबर 26 राजगढ़ के पर्चा बयान के आधार पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।