बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत, 15 घंटे बाद दूसरे का शव मिला
Buxar, Buxar | Jun 21, 2025 बक्सर में बिहार व उतर प्रदेश को जोड़ने वाला पुरान वीर कुंवर सिंह सेतु से गिरी स्कार्पियो घंटों रेस्क्यू के बाद गंगा से निकाल ली गई. उसमें सवार एक युवक का शव मिला, जबकि दूसरे सवार का शव औद्योगिक क्षेत्र थाना के धूमराय के पूरा गांव के पास गंगा से उपलाते हुए बरामद किया गया. दोनों मृतक सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लपुर के निवासी थे.