बरहेट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया, लोगों को किया जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया ।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों एवं विधालय के छात्रों को मलेरिया से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए ।