किऊल रेल पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।साथ ही 12 हजार रूपए भी बरामद किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार चोर एक सक्रिय गिरोह का संचालन करता है,जो भागलपुर से लेकर मोकामा तक ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करता था।