ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एटीएम ठगी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर लोगों के कार्ड फंसा देते थे और खुद को हेल्पलाइन कर्मचारी बताकर पिन नंबर हासिल कर खाते से पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, एटीएम ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और नकदी बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों की जांच में जुटी हुई है।