शाहपुरा: चारगवां पुलिस ने ग्राम घुघरी के पास शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
चरगामा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल में अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं जिसके बाद मुखबिर के बताएं स्थान पर दबिश दी गई और दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है इनके पास से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई है आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।