बड़ा चिरु गांव के समीप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो कारों को जब्त करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से जमशेदपुर ले जा रहे थे। पकड़े गए 6 आरोपियों में 5 जमशेदपुर निवासी हैं।