विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट में महागठबंधन का प्रदर्शन, बुधवार को 11 बजे से किया चक्का जाम, रेल सेवा बाधित
सिंघिया घाट चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को महागठबंधन के घटक दलों ने "सत्ता अधिकार और लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान सिंघिया घाट बाजार में सड़क और रेल यातायात को लगभग दो घंटे तक पूरी तरह बाधित कर दिया गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को का परेशानियों का सामना करना पड़ा।