विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
खोकसाहा-नरहन मुख्य पथ पर उच्च विद्यालय नरहन के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर निवासी संजय महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार खोकसाहा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था।