रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-06 जनपद रायबरेली दिनांक 11 अक्टूबर 2026*
*मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत रायबरेली पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-06” के अभियान अंतर्गत *श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित वातावरण, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण एवं सुरक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
*मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 के उपयोग की जानकारी दी गई।*
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई पोर्टल, जिला संरक्षण अधिकारी, महिला आयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध सहायता एवं विधिक अधिकारों के संबंध में भी बताया गया।