बैहर: डायरिया रोको अभियान के तहत लिमोटी और करवाही में हैंडपंपों का सुधार, जर्मेक्स डालकर किया क्लोरीनीकरण
जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड बैहर द्वारा विकासखंड बैहर के ग्राम लिमोटी एवं ग्राम करवाही में पेयजल स्रोतों को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान सोमवार लगभग दोपहर 1 बजे चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर खराब पड़े हैंडपंपों का तत्काल सुधार किया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्