बड़ी सादड़ी। ब्रह्मपुरी स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष हीराल मेनारिया ने बताया कि बैठक से पहले आरती-पूजा के बाद मंदिर का भंडार खोला गया। भंडार से प्राप्त नकद राशि की गणना की गई, जिसमें कुल 3,06,795 रुपए मिले।