चकरनगर: सीडीओ के नेतृत्व में खिरीटी ग्राम पहुंचा जांच दल, शिकायतों का किया गया मिलान
खण्ड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत ख़िरीटी में विभिन्न शिकायत कर्ताओं की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जांचदल पहुंचा।इस दौरान गांव से लगभग दर्जनभर शिकायतकर्ताओं ने जांच अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई।खण्ड विकास अधिकारी ने शनिवार 12 बजे बताया कि निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है।जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी