चकरनगर: अंबेडकरनगर मोहल्ले में तेंदुए ने जमुनापारी बकरी का किया शिकार, पशुपालकों में है भय का माहौल
कस्बा के अंबेडकरनगर मोहल्ले में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे जंगल से आए तेंदुए ने पशुबाड़े में बंधी एक पशुपालक हिम्मत सिंह की जमुनापारी बकरी को शिकार बना लिया।रात्रि के समय वन विभाग को सूचना दी गई जब तक वन कर्मी आते है तब तक तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मृत बकरी का पोस्टमार्टम किया गया