अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई में एक ट्रैक्टर ज़ब्त किया
अथमलगोला पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 01 ट्रैक्टर को जप्त किया है। इस संबंध में रविवार की संध्या 7 बजे पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र से सफेद बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है, पुलिस जप्त ट्रैक्टर को थाने ला अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।