जमुई: बिजली ऑफिस के पास पुलिस से छुड़ाकर भाग रहे बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, सड़क जाम
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 बिजली ऑफिस के पास सोमवार की सुबह 8:45 बजे बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को पुलिस से छुड़ाकर भागने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति के साथ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल काटने लगे। घटना स्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है। लोग पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा कर रहे हैं।