टोंक: टोंक में आज आयोजित हुई उप निरीक्षक और प्लाटून भर्ती परीक्षा की दो पारियां
एंकर-टोंक जिले में आज उप निरीक्षक और प्लाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिला मुख्यालय पर दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों पारियों में कुल 9441 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश बंद कर दिया गया।