जलालाबाद: काकोरी में सपा का भाईचारा सम्मेलन संपन्न, सांसद ने 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में मंगलवार दिन के करीब 2:00 बजे समाजवादी पार्टी का भाईचारा सम्मेलन शुरू हुआ. इसमें आए हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद आदित्य यादव एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने पीडीए परिवार को मजबूत करने और 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने की हुंकार भरी.