जलालाबाद: जलालाबाद के सर्राफा व्यापारी ने महिला की गिरवी रखी सोने की अंगूठी देने से किया इंकार, महिला ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला नौसर निवासी महिला चंद्रावती पत्नी गोपाली ने थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार दिन के 1:00 बजे बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व दो अंगूठियां जिनका वजन करीब 12 ग्राम था वैभव श्रीवास्तव सोनार की दुकान पर ₹24000 में गर्मी रखी थी पर वह उनकी अंगूठियां वापस नहीं दे रहा है