जलालाबाद: काशीराम कॉलोनी जलालाबाद में महिला ने पत्थर मारकर अपने पति का सिर फोड़ा, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि वह बिजली ऑफिस के पास चाय बेचने की दुकान चलाते हैं उनकी पत्नी बिना बताए दिल्ली चली गई जब वह वापस आई तो उन्होंने जाने का कारण पूछा तभी उनकी पत्नी ने पत्थर उठाकर उनके सर में मार दिया जिससे उसका सर फट गया.