अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड का पांची घाट हुआ खतरनाक, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
जारी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के कोदा धोबारी सर्गाडीह उरईकोना और बंदकोना गांव के लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी तो जी रहे हैं लेकिन आवागमन के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का पांची घाट अब बेहद खतरनाक हो चुका है।ग्रामीणों ने बताया घाट की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।