कैराना: नानूपुरी गेट के निकट पैदल जा रहे व्यक्ति को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, सीएचसी से किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Aug 15, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के नानूपुरी गेट के निकट एक हादसा सामने आया है। शनिवार प्रात: करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, गांव नानूपुरी निवासी रामपाल उम्र करीब 50 वर्ष पैदल जा रहा था। तभी नानूपुरी गेट के निकट अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।