शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च
होलिका दहन, ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसएसपी सौरभ दीक्षित मय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद मय भारी पुलिस बल के थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मौहल्लों / होलिका स्थलों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया।