इकौना: कोटवा गांव किनारे राप्ती नदी कर रही तेजी से कटान,ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपने हाथों से तोड़ रहे अपना मकान
कोटवा गांव किनारे राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है जिसके चलते गांव के करीब दर्जनों घर राप्ती नदी के कटान के मुंहाने पर हैं। वहीं ग्रामीण अब सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपने हाथों से अपने घर को तोड़ रहे हैं। दरअसल बीते कुछ दिनों पूर्व श्रावस्ती में आई भीषण बाढ़ से राप्ती नदी उफना गयी थी। हालांकि बाढ़ का खतरा तो टल गया लेकिन अब कटान का खतरा सामने है।