प्रतापगढ़: बहेलियापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एचटी लाइन पोल से टकराया, चालक फरार
प्रतापगढ़ जनपद के बहेलियापुर गांव के पास पट्टी-रानीगंज मार्ग पर शनिवार शाम करीब 730 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन (एचटी) लाइन के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति में था