शाहजहांपुर: बलीपुर में टूरिस्ट बस, ईको कार और ऑटो की भिड़ंत, कई लोग घायल; चालक ने बताई हादसे की वजह
शाहजहांपुर। नेपाल से यात्रियों को लेकर पंजाब जा रही टूरिस्ट बस कांट थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर टूरिस्ट बस की ईको कार और ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।