चित्तौड़गढ़: हरियाली अमावस्या पर ससुराल लौट रहे युवक को प्रताप नगर चौराहे पर बाइक चालक को कार ने मारी टक्कर, सिर पर आई गंभीर चोट
उदयपुर रोड स्थित प्रताप नगर चौराहा पर देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गयाl वह हरियाली अमावस्या पर घूमने फिरने के लिए अपने ससुराल आया थाl घूमने के बाद ससुराल लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गयाl जालौर निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह अपने ससुराल नेतावल खेड़ा आया था।