भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शुरू, 41 केंद्रों पर 12,720 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 3 स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद
भीलवाड़ा में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में कुल 12,720 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार तीन स्तरीय जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।