बाढ़ पर सरकार फेल : शक्ति यादव
पटना। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बाढ़ को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा, कई जिलों में पीड़ित बेहाल हैं, सरकार के पास न रोडमैप है न राहत का प्रबंध। कोसी त्रासदी में लालू जी ने विशेष पैकेज दिलाया था, उसी तर्ज पर तेजस्वी ने पीएम को पत्र लिखकर बिहार के लिए विशेष पैकेज मांगा है।