पत्थलगांव: पत्थलगांव में डीजल चोर सक्रिय, तीन ट्रकों से 250 लीटर से अधिक डीजल चोरी की आशंका
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुखरापारा पेट्रोल पंप के समीप खड़े करीब तीन ट्रकों से 250 लीटर से अधिक डीजल चोरी होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से डीजल चोर सक्रिय हैं और चोरी के लिए आवश्यक सामान लेकर मौके पर पहुंचते हैं, फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।ज