शिवपुरी: अमोला क्रमांक 4 में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, PM सड़क योजना का काम रुकवाया, कलेक्टर के निरीक्षण तक आंदोलन की चेतावनी
शिवपुरी जिले की सिरसौद ग्राम पंचायत के अमोला क्रमांक-4 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही 16 मीटर सड़क के निर्माण में भारी लापरवाही सामने आने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर सड़क निर्माण कार्य बंद करवा दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क में कच्चा रोड नहीं डाला गया,रोलिंग तक नहीं।